Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:उजियारपुर में DM ने ली विभिन्न योजनाओं की जानकारी,720 बेड का आवासीय विद्यालय..

दलसिंहसराय:उजियारपुर प्रखंड में बन रहे विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की जानकारी जिलाधिकारी ने ली. इसमें थाना भवन, आवासीय विद्यालय व पतैली पूर्वी पैक्स गोदाम का बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने निरीक्षण किया. सर्वप्रथम डीएम ने रायपुर में बनकर तैयार नये थाना भवन का निरीक्षण किया. इसमें थाना भवन के बाउंड्री को लेकर विवाद को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया. 26 जनवरी तक उजियारपुर थाना को अपना भवन मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. वहीं रायपुर में ही कल्याण विभाग द्वारा बनायी गयी 720 बेड का आवासीय विद्यालय बन चुका है. डीएम ने विभाग को हैंडओवर कर उसमें जल्द एडमिशन चालू कराने का निर्देश दिया. उसके बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित बनाये जा रहे प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान प्रखंड मुख्यालय स्थित बची जमीन को भी देखा व इस जमीन पर क्या किया जा सकता है उस पर भी चर्चा की गयी. इसके बाद उन्होंने रायपुर पंचायत में पंचायत द्वारा बनाये गये छठ घाट को देखा व इसकी सराहना करते हुए बचे भाग को भी जल्द बनाने का निर्देश दिया.

 

 

इस क्रम में पतैली पूर्वी पैक्स गोदाम का भी निरीक्षण किया. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, अली अकरम, डीएसपी, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ आकाश कुमार, राजद उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, मुखिया अंजू कुमारी, विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!