Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गौरव इलेवन ने चैंपियन क्रिकेट क्लब को 101 रनों से किया पराजित,आज खेला जायेगा फाइनल 

दलसिंहसराय, बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे बाजार समिति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व० राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गौरव इलेवन और चैंपियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.जिसमें गौरव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर किया.टीम के बल्लेबाजों में मनोज गुज्जर ने 77 रन, दीपक सोलंकी ने 31 रन, रवि झा ने 29 और आशिम ने 25 रनों का योगदान दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं इनके विरुद्ध गेंदबाजी में अजय ने 3 विकेट, भानु और धर्मेन्द्र ने 2-2 एवं प्रिंस व शाहिद ने 1-1 विकेट हासिल किया.जवाब में लक्ष्य पूर्ण करने उतरी चैंपियन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16.1 ओवर की समाप्ति पर 109 रन पर ही सिमट गई और 101 रन से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

इस टीम के राजू खत्री ने 30 रन, भीम कुमार व भानु ने 13-13 रन और धर्मेन्द्र व अजय ने 12-12 रन बनाए.जबकि इनके विरुद्ध में रोनित सिंह ने 4 विकेट, मनोज गुज्जर ने 3, आकाश ने 2 एवं शिवम ने 1 विकेट हासिल किया.

 

 

इस मैच में विजेता टीम के मनोज गुज्जर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.जिसने 25 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के शामिल थे वहीं 3 विकेट भी हासिल किया. टूर्नामेंट में क्रिकेट क्लब के विनय कुमार,नीतीश कुमार,सितारा,अमन,समीर सहित काफी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!