दलसिंहसराय:पाँच मुर्गे एवं आठ हजार रुपये लूट कांड में मुर्गा बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार
दलसिंहसराय,अनुमंडल क्षेत्र के घटहो थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी से लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इससंबंध में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की त्वरित सतर्कता और टीमवर्क का परिणाम है.उन्होंने बताया कि 09 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे अमर सिंह स्थान,काँचा के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने एक पिकअप वाहन को ओवरटेक कर रोका और बलपूर्वक पाँच मुर्गे एवं आठ हजार रुपये नकद लूट लिए.
इस संबंध में पीड़ित विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खेसराहा निवासी मो.इदरीश के पुत्र मो हैदर ने लिखित आवेदन पर घटहो थाने में कांड संख्या-06/26 दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया,जिसमें घटहो थाना प्रभारी पु.अ.नि. रजनीश कुमार रंजन सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे.विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और कुछ ही घंटों में घटना का पर्दाफाश कर मुर्गा बनाते हुए तीनो बदमाश को पकड़ लिया.
जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों के रूप में थाना घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी राम बाबू राय के पुत्र मिथलेश कुमार, बैजनाथ महतो के पुत्र रितेश कुमार और कैलाश महतो के पुत्र सुमित कुमार को गिरफ्तार किया. अपराधियों की पहचान पीड़ित द्वारा कर ली गई है.
डीएसपी शर्मा ने बताया कि अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ( बायर 33 बीएच -3238) बरामद की गई है.पूछताछ में आरोपित रितेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है,जो पूर्व में ताजपुर (हलई) थाना कांड संख्या 48/23 में धारा 356, 379, 411, 34 भा.द.वि. के तहत नामजद है.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अपराध के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
