Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:सम्मान समारोह मे सम्मानित किये गए अंकुर

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के नगरगामा वार्ड संख्या छह निवासी उदय नारायण चौधरी के आवास पर बैंक मे नौकरी लगने पर बधाई व सम्मान कार्यक्रम रखा गया.जिसकी अध्यक्षता पंचायत के उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सम्मान कार्यक्रम में सुदर्शन चौधरी के पुत्र अंकुश कुमार का चयन आईटी अफसर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में होने पर उन्हें पशुपालक किसान सेवा संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी के द्वारा

सम्मानित किया गया. साथ ही उनके पिता सुदर्शन चौधरी, माता पिंकी देवी, दादा उदय नारायण चौधरी, दादी दुर्गा देवी को पंचायत के सरपंच उमेश मंडल,उपसरपंच मुकेश कुमार सिंह, राजेश चौधरी,अनिल कुमार चौधरी आदि ग्रामीण सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया.

 

 

संबोधन में बैधनाथ चौधरी ने शिक्षा का महत्व और अंकुश कुमार की सफलता से गांव के बच्चों को प्रेरणा पर अपना विचार लोगों के बीच साझा किया.इस दौरान अंकुश ने बताया कि सफलता का कोई सॉर्टकोर्ट नहीं होता है. मेहनत ही सफलता का एकमात्र रास्ता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!