Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 के चौथा मैच गौरव इलेवन ने एक रन से जीता

दलसिंहसराय। बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे बाजार समिति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व० राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का चौथा लीग मैच गौरव इलेवन और केराय इलेवन, विभूतिपुर के बीच खेला गया। टॉस गौरव इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टीम के बल्लेबाजों में महेश ने धुआँधार 39 गेंदों पर 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 90 रन बनाए। वहीं टीम के कप्तान सब्बीर ने 39 रन और प्रशांत पटेल ने 24 रनों का योगदान किया। इनके विरुद्ध गेंदबाजी में छोटू राज ने 2 विकेट एवं धर्मेन्द्र, दिलीप व एस कुमार को 1-1 विकेट की सफलता मिली। जवाब में उतरी केराय इलेवन की टीम निर्धारित ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 180 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई और इस मैच में एक रन से पराजित हो गई। केराय इलेवन के धर्मेन्द्र ने 70 रन, दिलीप ने 35 रन, एस कुमार ने 23 एवं छोटू राज ने 22 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में इनके विरूद्ध अदनान ने 2 विकेट एवं प्रशांत, धीरज व मुरली को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

 

इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव इलेवन के महेश को दिया गया। जिसे आज के मुख्य अतिथि केराई पंचायत के मुखिया चंद्रमणि सिंह के द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान गुरुदेव कुमार पटेल की कॉमेंट्री ने मैच के रोमांच को मनोरंजक बनाया। अम्पायर कनरूप में नफीस व पंकज थे। ऑनलाइन स्कॉरिंग रूपक कुमार ऋषभ व ऑफलाइन में समीर कुमार ने अपना योगदान दिया। मैच के दौरान बाजार समिति के अध्यक्ष विनय कुमार, सितारा, अमन, समीर, बंटी, नीरज, अनीश, नीतीश, पुजारी, वीरू, सुशांत, मोती और मोहम्मद आलमीन के अलावे भारी संख्या में खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!