दलसिंहसराय:भगवानपुर चकसेखु में एक लड़की ने लगाई फांसी,जाँच में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय शहर के भगवानपुर चकसेखु वार्ड संख्या चार में एक 18 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया.मृतका की पहचान भगवानपुर चकसेखु निवासी सुरेश साह की पुत्री सुरभि कुमारी (18) के रूप में हुई है.स्वजनों के अनुसार घर में आपसी कलह के कारण बुधवार कि शाम सुरभि गुस्सा होकर रूम अंदर से बंद कर ली.
काफी देर के बाद जब सुरभि के पिता घर आये और रूम का दरबाजा खतखटाया तो वह नहीं खोली काफी मसक्क्त के बाद दरबाजा खोला गया तो सुरभि फांसी के फंदे से झूल रही थी. आननफानन में उसे उतार कर पुलिस को सुचना देते हुए अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अंजनी कुमारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. वही सुचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी करवाई में जुट गई.
प्रभारी सब इस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि लड़की द्वारा फांसी लगाने कि सुचना पर पुलिस गई थी.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कि करवाई कि जाएगी.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
