दलसिंहसराय:पहला सेमीफाइनल मैच में पिंटू इलेवन ने फुरकान इलेवन को 5 विकेट से हरा फाइनल में पहुंची
दलसिंहसराय। बाजार समिति के प्रांगण में चल रहे बाजार समिति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्व० राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 5 का पहला सेमीफाइनल मैच फुरकान इलेवन पूसा, समस्तीपुर और पिंटू इलेवन जगधर बेगूसराय के बीच खेला गया। टॉस जीतकर फुरकान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 222 रनों के विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों में कप्तान इम्तियाज अली ने 65 रन, आदर्श पारासर ने 40 रन, करण ने 27 रन बनाए। इनके विरुद्ध गेंदबाजी में अमित लेफ्टि और कृष्णा ने 3-3 विकेट एवं विष्णु और विकास को 1-1 विकेट की कामयाबी मिली।
जवाब में लक्ष्य पूरा करने उतरी पिंटू इलेवन की टीम ने 18.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 223 रन बनाते हुए इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया और फाइनल के लिए अपनी जगह सुनिश्चित किया। टीम के बल्लेबाजों में रविश राणा ने 52 रन, नाहिद खान ने 41 रन, गुड्डू यादव ने 35 रनों का योगदान किया। वहीं इनके विपरीत इम्तियाज अली ने 3 और प्रकाश ने 2 विकेट हासिल किया। इस मैच में विजेता टीम के गेंदबाज कृष्णा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच के दौरान अम्पायर के रूप में नफीस और सुमित थे। स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ ने किया। जबकि गुरुदेव की कॉमेंट्री ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। मौके पर बाजार समिति क्रिकेट क्लब के विनय कुमार, नीतीश कुमार, सितारा, अमन, समीर सहित काफी संख्या में खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
