Muzaffarpur

80 की स्पीड में नहर में गिरी कार,इंजीनियर-कर्मचारी की मौत:एक महीने बाद थी शादी

मुजफ्फरपुर में 80 की स्पीड में एक कार नहर में जा गिरी। हादसे में बिजली विभाग के JE सन्नी कुमार और स्टाफ अफजल कुमार की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसा एक पुल पर हुआ। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने की वजह से ड्राइवर ने स्टीयरिंग से कंट्रोल खो दिया और पुल की रेलिंग से टकरा कर नहर में गिर गया। हादसा देर रात हुआ। गाड़ी रातभर नहर में पड़ी रही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नहर में पानी ज्यादा था। पानी के प्रेशर की वजह से वो गेट नहीं खोल पाए। गाड़ी के अंदर ही दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।सन्नी की मार्च में शादी थी। वो 3 भाइयों में सबसे छोटा था। हादसा देवरिया थाना क्षेत्र में एकमा चौक स्थित वैशाली नहर में हुआ।

 

गुरुवार देर रात JE सन्नी कुमार स्टाफ अफजल कुमार के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1-2 बजे के आसपास उनकी कार वैशाली नहर में जा गिरी.रात का वक्त था, इसलिए मदद नहीं मिल पाई। सन्नी और अफजल गाड़ी के साथ रातभर नहर में ही रहे। सुबह जब गांव वालों ने नहर में पड़ी कार देखी तो आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।

 

क्रेन की मदद से कार को निकाला गया

 

नहर में पानी ज्यादा था, इसलिए सन्नी और अफजल गाड़ी के गेट नहीं खोल पाए। कार के अंदर ही दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।फ्रंट सीट पर सन्नी और पीछे वाली सीट पर अफजल की बॉडी पड़ी मिली। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

 

रातभर गाड़ी से निकलने की कोशिश करते रहे

 

कार के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ है। फ्रंट ग्लास भी थोड़ा क्रेक हुआ है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सन्नी और अफजल दोनों ने मौत से पहले कार से बाहर निकलने के लिए हर संभव कोशिश की।पीछे वाली सीट के हैंडल भी टूटे मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसके लोहे से दोनों ने गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की होगी।

 

मिठनपुरा इलाके के रहने वाले थे दोनों

 

पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में रहकर ड्यूटी करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों को जानकारी दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है।देवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि ‘शुरूआती जांच में यह सड़क हादसे का मामला लग रहा है। संभवतः कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी।

 

मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद दिए गए बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसा किस समय हुआ और कार की स्पीड कितनी थी।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!