सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा में दलसिंहसराय की बेटी अन्नानया,आदर्श एंव अविनाश ने पाई सफलता, बधाई
दलसिंहसराय।शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या कुंज कॉमर्स संकाय के छात्र एवं छात्राओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा में प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण होकर अपने अभिभावक के साथ-साथ शिक्षण संस्थान का नाम रौशन किया है.उत्तीर्ण छात्रा अन्नानया कुमारी, आदर्श, अविनाश की इस सफलता पर संस्थान के निदेशक विद्या सागर यादव ने मिठाई खिलाकर बधाई दी.
मौके पर निदेशक ने कहा कि समय और शिक्षा का सहीं उपयोग ही विद्यार्थी को सफल बना देता है.संस्थान के कॉमर्स संकाय के एचओडी सह मार्गदर्शक डॉ.आदित्य राज ने छात्र को आगे की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया.
इसे लेकर संस्थान के शिक्षक राजेश आडवाणी,राजेश प्रसाद, शिव सुदर्शन राय,चंदन कुमार,संतोष पाठक,भूषण राय,शीतल राज, मुरली एवं रोहित सर आदिशिक्षकगण ने भी छात्राओं को बधाई दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
