Patna

27 जनवरी को सीएम नीतीश समस्तीपुर आएंगे: जितवारपुर में सभा करेंगे नीतीश

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी जयंती पर आएंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान 27 जनवरी को सीएम समस्तीपुर आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं की डीएम व एसपी ने आज निरीक्षण कर जायजा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम जितवारपुर के राजघाट स्थित बूढी गंडक नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का जायजा लेने पहुंची। करीब 40 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण चल रहा है।

 

डीएम ने सभा स्थल जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान व कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपेड स्थल को देखा, जहां उन्होंने तैयारी का जायजा लिया।

 

जितवारपुर में सभा करेंगे सीएम

 

डीएम ने बताया कि स्मृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान जिन काम की शुरुआत की थी। उस स्थल पर विकास का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री केवश निजातम में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद जितवारपुर में सभा करेंगे।

 

डीएम ने इस दौरान कर्पूरीग्राम में आयोजित राजकीय कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी का जायजा लिया। कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर और कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारी व यातायात व्यवस्था को इन्होंने देखा। कर्पूरी ठाकुर के बेटे व केंद्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!