Patna

फोन कर कहा-तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम है,तलाशी में कुछ नहीं मिला

पटना.दिल्ली से पटना आ रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा कॉल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के आरपीएफ कमांडेंट को आया। कहा-इस ट्रेन की बोगी में बम रखा हुआ है। उस वक्त ट्रेन अलीगढ़ पहुंचने वाली थी। वहां स्टॉपज नहीं रहने के बावजूद करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहां से खुलने के बाद प्रयागराज के पास स्थित सूबेदारगंज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी सघन चेकिंग की गई। बिहार में ट्रेन के प्रवेश करने के बाद बक्सर, दानापुर और पटना जंक्शन पर भी डॉग स्क्वायड, हैंड मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। वॉशरूम से पैंट्रीकार की तक चेकिंग की गई। सर्च ऑपरेशन की वजह से यह ट्रेन पौने छह घंटे की देरी से रविवार को 9:54 बजे पटना जंक्शन पहुंची। पटना पहुंचने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। पटना रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि कहीं कुछ नहीं मिला।

 

दिल्ली से शाम 5:10 बजे खुली, कानपुर रात 2:44 बजे पहुंची

 

ट्रेन शनिवार की शाम 5:10 बजे दिल्ली से खुली थी। अलीगढ़ स्टेशन पर 6:33 बजे पहुंची। कानपुर पहुंचने का समय रात 9:50 बजे है, लेकिन तलाशी की वजह से 2:44 बजे पहुंची। प्रयागराज के पास स्थित सूबेदारगंज स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 11:51 बजे है, पर रविवार सुबह 4:44 बजे पहुंची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 1:53 बजे के बजाय सुबह 6:38 बजे और पटना जंक्शन पर सुबह 4:38 के बजाय 9:54 बजे पहुंची।

 

धमकी देने वाले का लोकेशन दिल्ली, पंजाब सर्किल का नंबर

 

धमकी देने वालों का सुराग लगाने में पुलिस जुट गई है। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अबतक की जांच में पता चला है कि जिस वक्त उसने धमकी दी, उस समय उसका लोकेशन दिल्ली इलाके में था। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, वह पंजाब सर्किल का है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!