Samastipur

समस्तीपुर में फांसी लगाकर लड़की ने की खुदकुशी :पेड़ से लटकता मिला शव

समस्तीपुर में एक लड़की ने खुदकुशी कर ली। आम के पेड़ से फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका कि पहचान अकौना वार्ड-11 निवासी प्रमोद राम की पुत्री अनिशा कुमारी(18) के तौर पर हुई है। घटना चकमहेसी थाना क्षेत्र के कनौजर पंचायत की है।मामा रंजन राम ने बताया कि अनिशा चार भाई-बहन में दूसरे नंबर पर थी। पिता प्रमोद राम और भाई शिवकुमार राजस्थान में मार्बल का काम करते हैं। अनिशा अपनी मां और छोटी बहन के साथ गांव में रहती थी। मकर संक्रांति के दिन मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विवाद के बाद वो घर से निकल गई। कुछ देर बाद, उसका शव घर के पास ही एक आम के पेड़ की डाली से लटकता हुआ मिला। किस बात को लेकर विवाद हुआ था, ये स्पष्ट नहीं है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना चकमहेसी थाने को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।इस संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!