Begusarai

बेगूसराय के युवक की समस्तीपुर में मिली लाश:हत्या कर शव फेंकने की आशंका

समस्तीपुर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर हलई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान है। खून भी बहा है, जिससे प्रथम दृष्टया में हत्या का संदेह जताया जा रहा है। मामला हलई थाना क्षेत्र के लरुआ चौर का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बेगूसराय के बखरी शकरपुरा गांव निवासी 28 साल के राजा सहनी के तौर पर हुई है। यह पहचान मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के माध्यम से संभव हो पाई।

 

हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उन्हें लरुआ चौर स्थित लखनिया पुल के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोग उसे पहचान नहीं सके। थानाध्यक्ष के मुताबिक, प्रथम दृष्टया से यह हत्या का मामला है, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंका गया है।

 

इस मामले की सूचना बेगूसराय के बखरी थाने को भी दे दी गई है। पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कार्यरत डॉक्टर वीरेंद्र झा के नेतृत्व में यह प्रक्रिया संपन्न होगी।थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने आगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों के समस्तीपुर पहुंचने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!