Begusarai

“बछवाड़ा के युवक की दिल्ली में मौत:मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से हादसा हुआ

बेगूसराय।बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादूपुर पंचायत में गुरुवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब दिल्ली से एक युवक का शव गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो उठा। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी स्वर्गीय दीपू राय के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जिनकी दिल्ली में काम के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दिल्ली में मकान तोड़ने के दौरान हुआ हादसा

 

स्थानीय लोगों के अनुसार अमरजीत कुमार दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में रहकर मजदूरी करते थे। वे दिल्ली के विवेक नगर इलाके में मकान तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान 25 जनवरी रविवार को मकान तोड़ते समय अचानक दीवार का एक हिस्सा उन पर गिर गया। गंभीर चोट लगने के कारण अमरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अमरजीत मकर संक्रांति से कुछ दिन पहले रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली गए थे। उनकी असामयिक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 

अमरजीत पांच भाइयों में चौथे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि एक संतान अभी मां के गर्भ में है। कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।शव गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से हर आंख नम हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजीत प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश यादव, उप मुखिया रामबाबू सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!