Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन से बागमती एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया. समस्तीपुर बरौनी रेल खंड पर टिकट चेकिंग कर रहा था. फर्जी टीटीई को यात्रियों में धर दबोचा उक्त फर्जी टीटीई की पहचान बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के हर्षवर्धन भारद्वाज उर्फ चुलबुल के रूप में की गई है. आरपीएफ समस्तीपुर ने ट्रेन चेकिंग में चल रहे टीटीई टून टन राय के बयान पर मामला दर्ज कर प्राथमिकी के लिए रेल पुलिस समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया है. घटना के संबंध में बताता जा रहा है कि उक्त फर्जी टीटीई बागमती एक्सप्रेस में सफर कर रहा था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस बीच टिकट चेकिंग के नाम पर 8-10 यात्रियो से राशि ली. इस के बाद बरौनी से 17006 रक्सौल सिकंदराबाद एक्सप्रेस से जांच कर समस्तीपुर रेल मंडल की टिकट निरीक्षण टीम बागमती जब यात्रियों के पास पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि एक टीटीई पहले ही टिकट जांच कर जा चुका है. जिसके बाद टीम में शामिल टीटीई टून टून राय ने एस 1 कोच से दौड़ते हुए पेंट्रीकार तक पहुंचे. फर्जी टीटीई को पकड़ा गया. जांच में पता चला की वह नकली टीटीई है.

 

 

जिसके बाद आरोपी को आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया. रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि आरोपी टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, दीपक कुमार सहित आर पी एफ और रेल पुलिस आदि शामिल थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!