सरदारगंज चौक पर ट्रक ने व्यक्ति को कुचला,मौत, आक्रोशित लोगों ने किया एन एच जाम,हुआ बबाल
दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई.मौत से आक्रोशित लोगों ने चौक पर ही एन एच 28 जाम कर बेरीकेटिंग तोड़ कर हटा दिया. मृतक की पहचान नगरगामा पंचायत क्षेत्र के मधेपुर वार्ड 13 निवासी स्व. टेकने प्रसाद के पुत्र उत्तम प्रसाद (65) के रूप में हुई है.
लोगों द्वारा बेरीकेटिंग हटाने की मांग,मछली बाजार को साइड में करने की मांग की गई.वही नगर परिषद के कुड़ा गाड़ी को भीड़ ने छतिग्रस्त कर दिया.इट से गाड़ी का सीसा और हेडलाइट फोर दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ द्वारा खदेर दिया. थानाध्यक्ष के पहुंचने पर लोग शांत हुए.सुचना पर पहुँचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, बीडीओ सहित आला अधिकारियो द्वारा जाम समाप्त करवाया गया.
डीएसपी ने कहा घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.ट्रक को जप्त किया गया है.लोगों द्वारा बेरीकेटिंग हटाने की मांग की गई है. जिसपर विचार की जा रही है.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
