Samastipur

ट्रकों में छिपा कर ले जा रहे 90 गायों को पुलिस ने कब्जे में लेकर गोशाला भेजा

समस्तीपुर।हसनपुर.थाना क्षेत्र की परोड़िया पंचायत के मालीपुर में शुक्रवार की सुबह गौ-तस्करी का एक मामला उजागर हुआ। तीन ट्रकों में छिपाकर ले जाए जा रहे 90 से अधिक गायों व बछड़े को स्थानीय थाना की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर गौशाला में भेज दिया। ट्रकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी या हत्या की अंदेशा जताया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

फिलहाल पुलिस सभी गायों को भरवाड़ी गांव स्थित एक रजिस्टर्ड गौशाला में भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए ट्रक चालक व उपचालक से पुलिस यह जानकारी इकट्ठा करने में लगी है कि गायों को कहां से कहां ले जाया जा रहा था। तीन अलग-अलग ट्रकों में गायों को छिपाकर ले जाया जा रहा था।

 

 

वैशाली जिला क्षेत्र में इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। कार्यकर्ताओं ने गौ-तस्करी या हत्या की आशंका जताते हुए ट्रकों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए कार्यकर्ताओं ने तीनों ट्रकों को परोड़िया के मालीपुर में रोका लिया। ट्रकों के रुकते ही भीड़ जमा हो गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!