Patna

25 हजार का इनामी ‘बुखार’ गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट, अटैमप्ट टू मर्डर में था वांछित

पटना.फतुहा की पुलिस ने टॉप-25 इनामी अपराधियों की सूची में शामिल सुजीत कुमार उर्फ ‘बुखार’ को गिरफ्तार किया है। सोमवार को फतुहा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने इस गिरफ्तारी का विस्तृत विवरण साझा किया।ग्रामीण एसपी ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी सुजीत कुमार उर्फ बुखार यादव (36) अपने गांव रसलपुर के पास एक बगीचे में छिपा बैठा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार बुखार का लंबा आपराधिक इतिहास है

 

सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) फतुहा-1 और थाना इंचार्ज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बगीचे की घेराबंदी की और सुजीत को मौके से दबोच लिया। उसके पास से एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया गया है।

 

 

पकड़ा गया अपराधी सुजीत कुमार उर्फ बुखार यादव क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। वह फतुहा थाने के कई गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि उस पर बीएनएस (BNS), आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी (SC/ST) अधिनियम की संगीन धाराओं के तहत हत्या के प्रयास, रंगदारी और जातीय प्रताड़ना जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं। विशेष रूप से कांड संख्या 572/24 और 729/25 में वह पुलिस के लिए मुख्य चुनौती बना हुआ था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!