हिंदुओं को 3 बच्चे पैदा करने से किसने रोका है’:मोहन भागवत बोले- देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 2 दिवसीय प्रवास पर मुजफ्फरपुर पहुंच चुके हैं। उनके आगमन को लेकर संघ कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। दौरे के दौरान वे सामाजिक समरसता का संदेश देंगे और गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संघ के प्रांत कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे।
आज एक रिसोर्ट सामाजिक सद्भाव विचार गोष्टी सह संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि अपना देश आगे बढ़े, दुनिया का सिरमौर बने इसकी परिस्थिति भी बन रही है। लेकिन चुनौती भी कम नहीं है, कुछ देशों को भारत का आगे बढ़ना अच्छा नहीं लग रहा है, उन्हें अपनी दुकान बंद होने का खतरा दिख रहा है, जिससे वे आगे बढ़ने के मार्ग में बाधा खड़ी करने में लगे हुए हैं.मोहन भागवत ने ये भी कहा है कि भारत हिन्दू राष्ट्र है और हिन्दुओं को 3 बच्चा पैदा करने से किसी ने नहीं रोका है।
डर दूर करने के लिए निर्भरता जरूरी
डर दूर करने के लिए निर्भरता जरूरी है।निर्भरता से समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सद्भाव जरूरी है। सद्भाव नहीं रहने पर लोग आपस में लड़कर मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विदेशी शक्ति ने अपनी ताकत के बल पर हमें पराधीन नहीं किया। विदेशी शक्तियों ने हमारी फुट का फायदा उठाकर जीत हासिल की।
समस्या बताने के साथ उपाय भी बताना चाहिए आज देश सज्जन शक्ति के भरोसे चल रहा है। सज्जन लोग अपने अपने स्तर पर समस्या दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी को और नीचे ले जाना होगा। संपन्न लोग ही समाज की सेवा करेंगे ऐसा नहीं है। जिनके मन में सद्भाव आ जायेगा वहीं पीड़ित और अभावग्रस्त लोगों की सेवा कर पायेगा। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर अभावग्रस्त, समस्या पीड़ित और जरूरतमंद की समस्या दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
हिन्दू समाज को तीन बच्चे पैदा करने से किसी ने रोका नहीं
जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर कहा कि हिन्दू समाज को तीन बच्चे पैदा करने से किसी ने रोका तो नहीं है। सरकार भी 2.1 बच्चे पैदा करने को कहती है। उन्होंने कहा कि देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की जरूरत नहीं है। यह हिन्दू राष्ट्र ही है।समाज में विविधता है, अलगाव नहीं है। अंग्रेजों ने अलगाव को चौड़ा कर शासन किया। उस अलगाव को दूर कर हिन्दू समाज को एकजुट करना है।कल मोहन भागवत मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन स्थित गरहां के एक रिसॉर्ट में आयोजित एक विशेष ‘सामाजिक सद्भाव गोष्ठी’ में शामिल हो रहे हैं। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना और राष्ट्र निर्माण में सबकी सहभागिता बनाना है। संघ प्रमुख इस दौरान ‘समाज परिवर्तन में सज्जन शक्ति की भूमिका’ विषय पर अपना उद्बोधन देंगे।
प्रांत कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में झंडोत्तोलन
कल यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में सुबह 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि जानकारी के अनुसार, यह पहला अवसर है जब संघ के कोई सरसंघचालक गणतंत्र दिवस के दिन मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराएंगे
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
