Patna

सामाजिक कार्यों के लिए राजद जिलाध्यक्ष को मिली मानद उपाधि

पटना.समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अररिया का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ़र्मेंट अवार्ड सेरेमनी 2026 में प्रतिष्ठित केनेडी यूनिवर्सिटी द्वारा राजद जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी अविनाश आनंद को ‘मानद डॉक्टरेट’ की उपाधि से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित इस भव्य दीक्षांत समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों के अनुसार, अविनाश आनंद का चयन समाजसेवा और राजनीति में उनकी सक्रिय सहभागिता और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उनके निरंतर प्रयासों के आधार पर किया गया है। उपाधि ग्रहण करने के बाद आनंद ने कहा कि यह सम्मान उनके वर्षों के सामाजिक संघर्षों का प्रतिफल है।

 

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं और अररिया की जनता को देते हुए कहा, “यह उपाधि मुझे समाज के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से काम करने और युवाओं के लिए एक स्वच्छ राजनीतिक परिवेश तैयार करने की प्रेरणा देगी। अविनाश को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर अररिया के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में खुशी की लहर है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!