Samastipur

समस्तीपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार:देसी कट्टा, पिस्तौल और गोली बरामद

समस्तीपुर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा गोली बरामद की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रोसरा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 की रात विभूतिपुर थाने को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम जोगिया स्थित कोल्ड स्टोरेज के आगे चौर में एक झोपड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

 

झोपड़ी में बैठकर अपराध की योजना बना रहे थे आरोपी

 

वरीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अरशद इमाम अंसारी और पुलिस अवर निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।टीम ने झोपड़ी की घेराबंदी कर तीन अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा।

 

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, 12,500 रुपए कैश, तीन मोबाइल और घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ये शामिल

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही वार्ड 2 के रहने वाले रामकृष्ण महतो के 26 साल के बेटे विशाल कुमार, भुसवर वार्ड 2 के रहने वाले रामविलास महतो के 19 साल के बेटे सचिन कुमार और बसौना गांव के रहने वाले विजय कुमार के 19 साल के बेटे विकास कुमार उर्फ दातुल कुमार के रूप में हुई है।रोसरा डीएसपी ने बताया कि ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!