Samastipur

मुंबई में मजदूरी कर रहा था 1 लाख का इनामी,बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लूटकांड में 15वीं गिरफ्तारी

समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुए करीब 10 करोड़ के लूट मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस की टीम ने पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन गांव में छापेमारी कर लूट कांड में फरार चल रहे यदुवंश राय के बेटे बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी समस्तीपुर से मुंबई फरार हो गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने आरोपी के घर से तलाशी के दौरान करीब 10 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद किया था, जो बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र से लूट गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैजनाथ महाराष्ट्र से पटोरी पहुंचा है और सोना को ठिकाना लगाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बैजनाथ इस लूट कांड के बाद यहां से फरार हो गया था। मुंबई में जाकर छिप गया था। वहां आरोपी कल्याणी इलाके में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि यह लूटा हुआ सोना को ठिकाना लगाने के लिए पटोरी आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने इसे गिरफ्तार कर लिया। और इसकी निशान देही के आधार पर लूट के दौरान हिस्सा के रूप में मिले करीब 65 ग्राम सोना इसके घर से बरामद किया गया।

 

एएसपी ने बताया कि यह लंबे समय से वैशाली के सोना लूट गिरोह मैं शामिल है और इस लूट की घटना को अंजाम दे रहा है। एएसपी ने बताया कि बैजनाथ की ओर से आपराधिक घटना को अंजाम देकर अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इसे कोर्ट से रिमांड पर लेकर सोना बरामदगी को लेकर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में यह 15वीं गिरफ्तारी है इस पूर्व 14 बदमाशों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

एएसपी ने बतलाया कि इस मामले में पुलिस की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई में अब तक कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही इस मामले में 3 किलो 485 ग्राम 186 मिलीग्राम सोने की बरामद की हुई है। जिसका कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपए है।

 

7 मई को हुई थी लूट की घटना

 

इसी साल मई में दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपए नगद के अलावा 10 करोड़ से अधिक का सोना लूट लिया था। इस मामले में पूर्व में लूट के मास्टरमाइंड रमेश झा के साथ ही दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी समेत कर्मवीर उर्फ धर्मवीर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बैंक से अधिकतर गोल्ड लोन के रूप में जमा किए गए सोने की लूट हुई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!