समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन के नीचे गिरे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला गया
समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन संख्या 11062 के समस्तीपुर जंक्शन से खुलने के कुछ ही क्षण बाद एक व्यक्ति अचानक ट्रेन से कूदकर नीचे चला गया। घटना को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और अन्य यात्रियों द्वारा सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
उक्त व्यक्ति भिखारी बताया जा रहा है, जो बाद में ट्रेन में ही सवार होकर चला गया। उसकी पहचान से संबंधित विशेष जानकारी प्राप्त नहीं की हो सकी। घटना में व्यक्ति को पैर में हल्की चोट आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सतर्कता की सराहना की है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।