Patna

दो अवैध हथियार कांड का खुलासा, आरोपी के घर से राइफल बरामद

पटना.बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है. पहली कार्रवाई में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी कार्रवाई में फरार आरोपी के घर से राइफल, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हथियार के बल पर धमका रहा था युवक

28 दिसंबर को सूचना मिली थी कि रूपपोखर से बारूपुर जाने वाले रास्ते में एक युवक अवैध हथियार के बल पर लोगों को धमका रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया.

 

पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ आरोपी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से दो देशी कट्टा बरामद किए गए, जिनमें से एक में जिंदा कारतूस लगा हुआ था. पूछताछ में आरोपी की पहचान बारूपुर के रहने वाले रामकिशोर राजभर के बेटे चंदन राजभर के रूप में हुई. इसी दिन मिली दूसरी सूचना पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव में ईश्वर चन्द्र सिंह उर्फ झगरू यादव के घर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घर से एक एकनाली राइफल, एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार पाया गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Buxar: SDPO ने क्या कहा ?

एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील रहा है और यहां अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!