Samastipur

समस्तीपुर में दो हाईवा की टक्कर,जेसीबी से दोनों वाहनों को अलग किया गया

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो हाईवा वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह दुर्घटना नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर खजुरी वासुदेवपुर सीमा के पास हुई, जिसमें एक हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक हाईवा का चालक वाहन में ही फंस गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से फंसे हुए चालक को बाहर निकाला।

 

घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि सुबह के समय हल्के कोहरे के कारण यह हादसा हुआ होगा। गौरतलब है कि नवनिर्मित सिक्स लेन सड़क पर पहले भी कई सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!