Patna

पेट्रोल पंप लूटने की फिराक में थे अपराधी,अंजाम देने से पहले हुए गिरफ्तार

पटना.हाजीपुर.प्रिवेंटिव पुलिसिंग के तहत काजीपुर थाना की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्‌टा, एक जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल एवं एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी करतांहा थाना क्षेत्र के घटारों गांव निवासी शिवजी पासवान का पुत्र वीरचंद्र कुमार, मनोज पासवान का पुत्र अमोद पासवान तथा इंद्रजीत दास का पुत्र राजीव कुमार है। पुलिस अपराधियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ वन सुबोध कुमार ने मीडिया को दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर एसडीपीओ वन ने बताया कि मंगलवार की शाम काजीपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए बाइक से घूम रहे है । सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना क्षेत्र के इंदु देवी प्रकाश कॉलेज के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया । सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया ।

 

 

हथियार के संबंध में पूछने पर तीनों ने कोई ठोस जबाव नहीं दिया । पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि तीनों मिलकर किसी पेट्रोल पंप को लूट ने की फिराक में घूम रहे थे । इसी दौरान पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया ।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!