Begusarai

मंसूरचक में दुकानदार को गन प्वाइंट पर रख 5 मिनट में डेढ़ किलो चांदी लुटा,लॉकर की चाबी छीन ली

बेगूसराय में कामिनी ज्वेलर्स में गन प्वाइंट पर 5 मिनट में लूटपाट हुई है। कुल 4 अपराधी आए थे। हेलमेट पहले 2 अपराधी पहले पहुंचे। जिसके बाद पीछे दो और बदमाश आए। दोनों ने दुकान के शटर को थोड़ा गिरा दिया। जिसके बाद हेलमेट लगाए अपराधियों ने गन दिखाकर दुकानदार के साथ मारपीट की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दुकान में लॉकर की चाबी मांगी और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए। जिसकी करीब कीमत सवा 2 लाख है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के गुरदासपुर चौक की है।पीड़ित दुकानदार संजीव कुमार सोनी ने बताया कि हम दुकान में बैठे हुए थे। तभी करीब 5:02 पर एक-एक कर दो युवक आए। एक ने मास्क और दूसरे ने हेलमेट लगा रखा था। दुकान में घुसते ही दोनों ने हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

उनलोगों के पास हथियार भी था। गोली न चला दे इसलिए हमने लॉकर की चाबी दे दी। जिसके बाद वे लोग जेवरात लेकर फरार हो गए। चांदी के ज्वेलरी के अलावा और कुछ लिया है या नहीं इसकी जांच कर रहे हैं।

 

आसपास के बॉर्डर एरिया को किया सील

 

घटना की सूचना मिलते ही दुकानदारों में दहशत का माहौल है। तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आसपास के बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4:55 बजे पहले एक बाइक से दो बदमाश आए थे और पांच मिनट के बाद फिर एक बाइक से 2 बदमाश आए। हमलोगों को लगा कि ग्राहक होगा। दुकान में हलचल की आवाज आने लगी। हमलोग कुछ समझ नहीं पाए। पांच मिनट बाद देखा कि हथियार लहराते बदमाश निकल रहे हैं। जिसके बाद पता चला कि लूट हो गई है।

 

दरअसल, मंसूरचक समस्तीपुर का सीमावर्ती क्षेत्र है, जिसके कारण बराबर घटना को अंजाम देकर बदमाश समस्तीपुर की ओर भाग जाते हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!