समस्तीपुर में 3 युवकों को मारी गोली:जमीन विवाद में हुई गोलीबारी,रेफर
समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हो गई। 3 युवकों को गोली लगी है। घायलों में सिलौत गांव निवासी सुनील झा के बेटे हिमांशु शेखर (28), हरिओम कुमार (23) और अजय कुमार (22) हैं। अजय कुमार को सीने, हिमांशु शेखर झा को कमर के पास और हरिओर को पेट में बुलेट लगी है।
घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. वीरेंद्र झा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना सिलौत गांव की है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव निवासी प्रदुमन झा ने अपने हिस्से की जमीन श्रवण सहनी को बटाई पर दी थी। श्रवण सहनी प्रदुमन झा के गोतिया का भी हिस्सा कब्जा कर लगभग 2 बीघा जमीन 6 साल से जोत रहा था।प्रदुमन झा के गोतिया हिमांशु शेखर, हरिओम और अजय कुमार को जानकारी मिली कि श्रवण साहनी उन लोगों के हिस्से की जमीन जोत रहा है। जिसके बाद ये तीनों युवक मिलकर आज खेत जोतने गए। जहां श्रवण सहनी और उनके लोगों ने विरोध करते हुए इन लोगों पर गोलियां चला दी।
अजय कुमार को सीने में गोली लगी है। जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं, हिमांशु शेखर को कमर के नीचे गोली लगी है। हरिओम को भी पैर में गोली लगने की बात बताई गई है।मामले को लेकर एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एफएसल टीम मौके पर पहुंच गई। श्रवण सहनी और उनके लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
