तीन दिवसीय सदगुरू कबीर वचन:कबीर का सत्संग प्रेम व सद्गुणों के मार्ग पर आधारित:सदानंद
Samatipur :पूसा.मोरसंड पंचायत के करमैला टोला स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में चल रहा तीन दिवसीय सदगुरू कबीर वचन वंशीय सत्संग समारोह देर शाम संपन्न हो गया। इस समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावे बनारस, कलकत्ता, झारखंड, नेपाल आदि जगहों से भी हजारों की संख्या में संत कबीर को मानने वाले श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिरकत की। इस तीन दिनों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर व भंडारे का आयोजन भी चलता रहा।
बाहर से पहुँचे सभी संतो का स्वागत कबीर पंथ को मानने वाले मोरसंड निवासी नरसिंह कुमार सिंह, ताजपुर के रजवा निवासी किशुनी दास साहेब आदि ने किया। कबीर मत को मानने वाले सभी स्थानिय लोगों ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में पहुँचे कोदरकट्टी नेपाल के सदानंद साहेब का फूलों व चादर से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की यह सभा (सत्संग) संत कबीर दास की शिक्षा, उनके वचन, दोहा और उनके द्वारा दिखाए गए मानवता, प्रेम, दया और सद्गुणों के मार्ग पर आधारित एक आध्यात्मिक सभा है।
लोग इस सभा के जरिये उनके ज्ञान को सुनकर, जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं। इस सभा के माध्यम से लोग कबीर की अमृतवाणी का श्रवण भी करते हैं। इस सभा में भंडारे व अखंड पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से कबीर के बताएं मार्ग पर चलने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया।
मोरसंड पंचायत में आयोजित समारोह के मुख्य कर्ता बघरा रसलपुर के जामुन साहेब ने कहा कि इस सभा का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक जागृति लाना, सामाजिक कुरीतियों जैसे जातिवाद, पाखंड आदि को मिटाकर लोगों को ईश्वर के एकत्व का संदेश देकर उन्हें प्रेम व सद्भाव के मार्ग पर लाना हैं। उन्होंने सच्चे गुरु और आंतरिक भक्ति के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति पर जोर देते हुए मानव के हित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में सभी संतो को वस्त्र व पैसा आदि देकर उनका सम्मानपूर्वक विदाई किया गया। इस आयोजन में महेश प्रसाद सिंह, रामवृक्ष सिंह, मिथिलेश प्रसाद सिंह, अनिकेश, कृष्ण कुमार, महेंद्र प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह आदि ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
