समस्तीपुर:आभूषण दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा
समस्तीपुर।कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा था। इसी बीच दरभंगा जिले की बहेड़ा थाना से गिरफ्तार कुछ चोरों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अन्य साथी होने की जानकारी दी। जिसकी निशान देही पर छापेमारी करते हुए कल्याणपुर पुलिस ने रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन के सटे स्व मोहम्मद लाल के आम के बगीचे में झोपड़ी में रह कर रेलवे पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करता था।
जिसकी निशानदेही पर फेरीवाला को दबोचा। उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ चार जिंदा कारतूस भी बराबर किया गया है।साथ में उसकी निशानदेही पर जमीन में गाड़े गए आधा किलो से अधिक बीते माह अक्टूबर नवम्बर में छठीयारी पोखर चौक मधुरापुर टारा चौक पर एक साथ दो आभूषण दुकान से चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में चांदी की आभूषण की बरामद किया है। गिरफ्तार चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहां पुर जिला के स्व तिलक राम सिंह का पुत्र गिरिवर के रूप मे हुईं है।