Patna

युवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की:SDRF जवान ने किया रेस्क्यू

पटना सिटी के कंगन घाट स्थित जेपी सेतु पुल से सोमवार शाम एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के एक जवान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।यह घटना सोमवार को हुई जब युवती ने आत्महत्या के इरादे से पुल से छलांग लगाई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लोगों की आवाज सुनकर पहुंचे थे एसडीआरएफ जवान

 

ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान सोनू कुमार ने लोगों की आवाज सुनते ही बिना देर किए गंगा नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने तेज धार के बावजूद युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। युवती की पहचान गायघाट निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है।घायल अवस्था में युवती को तत्काल पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने पर पटना सिटी चौक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने किन परिस्थितियों में और किस कारण से आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की पहचान होने के बाद पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क साध रही है।

 

पटना सिटी चौक थाना प्रभारी मंजीत ठाकुर ने बताया कि युवती के परिजनों को बुलाकर बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। आत्महत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से बातचीत के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामला आपसी पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!