Samastipur

समस्तीपुर:इलाज के लिए जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत

समस्तीपुर।शिवाजीनगर| प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के वार्ड तीन की रहने वाली शिक्षिका मालती कुमारी ( 53 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को रोसड़ा के डाक बंगला चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान पटना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शिक्षिका मालती कुमारी पति के साथ बाइक से रोसड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए जा रही थीं। शुक्रवार को जब वे रोसड़ा डाक बंगला चौक के समीप पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!