डेढ़ लाख रिश्वत लेते पॉलिटेक्निक कॉलेज का सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार
पटना।पॉलिटेक्निक कॉलेज के सुपरिटेंडेंट मिथिलेश कुमार को निगरानी की टीम ने 1.50 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिथिलेश ने कॉलेज के मेस संचालक रौनक से रुपए की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर मेस से संबंधित काम में रूकावट डाल रहा था।
इसके बाद मेस संचालक ने लिखित शिकायत निगरानी में की। जिसके बाद निगरानी की टीम ने प्रो. मिथिलेश कुमार को ट्रैप करने की तैयारी की। पीड़ित रौनक ने जैसे ही मिथिलेश को रुपए दिए, सादे लिबास में निगरानी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पटना सिटी के इलाके में कार्रवाई हुई है। फिलहाल मिथिलेश कुमार के कुम्हरार स्थिति बजरंगपुरी के फ्लैट पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में 450 छात्र रहते हैं
पॉलिटेक्निक कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में लगभग 450 छात्र रहते हैं। मेस संचालक रौनक से 9 छात्रों के हिसाब से कमीशन की डिमांड की जा रही थी। मिथिलेश कुमार को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है।टीम को लीड विजिलेंस डीएसपी रीता सिन्हा, अरुणोदय पांडेय कर रहे थे। इसके अलावा टीम में पुलिस निरीक्षक अनु प्रिया, मणिकांत सिंह, कुमार रितेश, रविशंकर, रूपेश कुमार शामिल थे।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
