DalsinghsaraiSamastipur

निगरानी विभाग ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और लिपिक को 40 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय : बाजार समिति में अवैध निर्माण के लिए रिश्वत लेते अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार और उनके लिपिक ललन कुमार को निगरानी विभाग पटना की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को पटना स्थित निगरानी विभाग कार्यालय ले जाया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय के बसढ़िया वार्ड संख्या दस निवासी जगदीश सिंह के पुत्र प्रमोद कुमार सिंह ने कृषि विभाग पर दुकान निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। प्रमोद ने बताया कि बाजार समिति के सब्जी बाजार में उनके और अन्य दुकानदारों के करीब 36 दुकानों का निर्माण कराया गया था। अनुमति न होने के कारण अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने इन दुकानों को हटाने की धमकी देते हुए प्रति दुकान 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी।

प्रमोद कुमार सिंह की शिकायत पर निगरानी के डीएसपी पावन कुमार के नेतृत्व में निगरानी टीम छापेमारी करते हुए रिश्वत देने वाले व्यक्ति के माध्यम से एसडीओ राकेश कुमार और उनके कार्यालय के लिपिक ललन कुमार से 40 हजार रुपये की रिश्वत वसूलते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस राशि को रिश्वत की आंशिक रकम बताया गया है।निगरानी विभाग की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!