ट्रेन व समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मोबाइल चोर गिरफ्तार
समस्तीपुर | रेलवे सुरक्षा बल समस्तीपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक श्याम सुंदर कुमार के नेतृत्व में सीआईबी टीम के सहयोग से की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीतीश कुमार, निवासी बखरी के रूप में हुई है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन तथा आधा ब्लेड बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने रेल परिसर में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
आरपीएफ एसपीजे द्वारा लगातार की जा रही सघन जांच और कार्रवाई के कारण मोबाइल चोरों पर नकेल कसती जा रही है। इससे जहां रेल यात्रियों में आरपीएफ के प्रति सकारात्मक सोच और भरोसा बढ़ा है, वहीं चोरों के बीच भय का माहौल भी बना है।आरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।