Patna

STF ने 25 हजार के इनामी अपराधी‎‎ कन्हैया सिंह को गिरफ्तार किया

पटना.बिहार एसटीएफ की टीम ने 25 हजार के इनामी‎‎ और कालिया गैंग से जुड़े ‎‎शातिर अपराधी कन्हैया सिंह‎‎ को सीतामढ़ी से गिरफ्तार‎‎ किया है। रून्नीसैदपुर‎‎ के अथरी गांव का रहने वाला है।‎‎ गिरफ्तारी पटना के‎ दानापुर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या और आर्म्स एक्ट‎ मामले में की गई है। एसटीएफ ने नगर थाना क्षेत्र‎ में छापेमारी कर पकड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिछले साल अगस्त ‎में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के ‎विश्वनाथपुर गांव निवासी राज कुमार उर्फ रामजी‎राय की हत्या दानापुर में कर दी गई थी। इस‎ वारदात में कन्हैया सिंह की संलिप्तता सामने आई‎ थी। कन्हैया पर हत्या, लूट, डकैती,आर्म्स ‎एक्ट सहित पांच से अधिक गंभीर मामले अहियापुर, सीतामढ़ी के नगर, ‎सुप्पी, रून्नीसैदपुर और पटना के दानापुर थाने में‎ दर्ज है।

 

बाइक सवार अपराधियों ने की थी हत्या

 

30 जून 2021 को शिवहर जिले के ‎श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी ‎नवल किशोर सिंह की हत्या अहियापुर थाना क्षेत्र‎ के पुरानी जीरोमाइल के पास बाइक सवार‎अपराधियों ने कर दी थी। पुलिस जांच में कन्हैया ‎का नाम सामने आया था।‎

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!