सेंट स्टीफन्स स्कूल दलसिंहसराय द्वारा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
दलसिंहसराय,सेंट स्टीफन्स स्कूल दलसिंहसराय द्वारा विद्यालय परिसर में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह, अध्यक्ष निशांत राज, प्राचार्य डॉक्टर सुजाता जगदीश, पी.आर.ओ ललित भूषण इंदू आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.मंच का संचालन शिक्षक राजवंश राय एवं सुदेश कुमार द्वारा किया गया.स्कूल प्रार्थना के बाद मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंध निदेशक एवं अतिथियों का बैंड ग्रुप द्वारा अभिवादन किया गया.
मार्च पास्ट का नेतृत्व केशव कुमार द्वारा किया गया.मुख्य अतिथि ने चारों हाउस आर्या हाउस, न्यूटन हाउस,रमन हाउस एवं आइंस्टीन हाउस का विजिट किया. स्पोर्ट्स कैप्टन पल्लवी कुमारी IX B के नेतृत्व में चारों हाउस के अनुशासित मार्च पास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
निदेशक जगदीश सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को उत्साहित करते हुए खेल के महत्व को उजागर किया.सेंट स्टीफन्स स्कूल की उपलब्धियां को उजागर करते हुए कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं बल्कि ऊर्जा,अनुशासन,आत्मविश्वास और उत्साह से भरा एक खेल उत्सव बनाकर विद्यालय के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है.खेल प्रतियोगिता खेल शिक्षक अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हो रहा है.प्रतियोगिता का शुरुआत 100 मीटर दौड़ से की गई.प्री.नर्सरी से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं 100 मीटर, 200, मीटर,400 मीटर रेस, गोला फेंक, लंबी कूद,भाला फेंक, रस्साकशी, कबड्डी,म्यूजिकल चेयर रेस, बोरी दौड़,जलेबी दौड़ जैसी प्रतियोगिता में भाग लिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
