Patna

बर्फबारी से बिहार में ठंड बढ़ी,पूरे प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट; 29 दिसंबर तक राहत नहीं

पटना.सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। धूप नहीं निकलने के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। पिछले एक हफ्ते से राज्य में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे बिहार में कोल्ड वेव और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे कनकनी और बढ़ने की संभावना है।25 से 29 दिसंबर तक कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। 30 दिसंबर से ठंड और शीतलहर से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

 

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। गयाजी समेत कई जिले कोहरे में डूबे रहे। सबसे कम 50 मीटर गयाजी में विजिबिलिटी दर्ज की गई। अगले 4-5 दिनों तक तापमान ऐसा ही रहेगा।

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार पर पड़ रहा है। जब तक हवा की दिशा में बदलाव नहीं होगा, तब तक ठंड और कोहरे से राहत मिलना मुश्किल है।

 

गयाजी में घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जले, बांका में अलाव ताप रहे मां-बेटे झुलसे

 

गयाजी में घर में अचानक आग लगने से पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के कटाई बोझ गांव में मंगलवार घर में आग तापने के दौरान नौ महीने की गर्भवती महिला बुरी तरह झुलस गई।महिला को पहले इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। बांका में अलाव ताप रहे मां और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए।

 

वहीं, भागलपुर के पीरपैंती में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार की बस से टक्कर हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी मौके से फरार हो गए।

 

29 दिसंबर ठंड-कोहरे से राहत नहीं

 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। इस दौरान शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही घना कोहरा छाने की भी संभावना। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों सामान्य से नीचे रह सकते हैं।

अगले 4–5 दिनों तक कोहरे का असर

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों में भी कुछ जगहों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है।अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत नहीं दे पाएगी, क्योंकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।

 

पिछले साल से कोल्ड डे अधिक लेकिन शीतलहर नहीं

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार कोल्ड डे अधिक रहेगा, लेकिन शीतलहर कम पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के अनुसार, अबतक कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आया है। पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान बढ़ता है। इसके बाद तेजी से ठंड भी बढ़ती है। इससे शीतलहर चलती है। लेकिन इस साल कुहासा और बादल छाए हुए हैं। इससे धूप नहीं निकल पा रही है। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान बहुत कम हो जाता है। इससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बन जाती है। इस साल भी यही स्थिति बनी हुई है।

 

पछुआ जेट स्ट्रीम बना ठंड का कारण

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ जेट स्ट्रीम समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है और इसकी रफ्तार लगभग 140 नॉट बताई गई है। इसी वजह से उत्तर भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है। यह स्थिति फिलहाल बनी रहने की संभावना है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!