Patna

कार्ड दिखाएं और पटना में पाएं फ्री ठहरने की सुविधा,टीवी-कंबल की व्यवस्था

पटना: शहर में ठंड तेजी से बढ़ रही है और रात में तापमान लगातार नीचे जा रहा है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया. ऐसे में बेघर और असहाय लोगों को खुले में रात बितानी न पड़े, इसके लिए पटना नगर निगम ने शहरभर में 26 रैन बसेरों को पूरी तरह तैयार कर दिया है. इन रैन बसेरों में कुल 953 बेड की व्यवस्था की गई है. नगर ने स्थायी, अस्थायी और जर्मन हैंगर तीनों तरह के रैन बसेरे इस बार और अधिक सुविधाजनक बनाए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जर्मन हैंगर में तो दो-दो मंजिला बेड, टीवी, स्वच्छ आरओ पानी, पंखा, टॉयलेट, कंबल और मच्छरदानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. वहीं, तीन शिफ्ट में केयरटेकर और हर स्थल पर प्रबंधक तैनात किए गए हैं. हालांकि, उपयोग के लिए आधार कार्ड व मोबाइल नंबर देना होगा.

 

ये भी पढ़ें: नारियल वेस्ट से रोजाना इतने टन होता है कचरा उत्पादन, अब कोकोपीट व फाइबर में बदलेगी निगम

 

 

दो कंबल, टीवी और साफ पानी की सुविधा

इस बार जर्मन हैंगर को अधिक आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है. यहां दो-दो मंजिला बेड लगाए गए हैं, ताकि अधिक लोगों को ठहरने की जगह मिल सके. वहीं, सभी रैन बसेरा में टीवी, टॉयलेट, पंखा, मच्छरदानी, कंबल तथा स्वच्छ पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं. ठंड बढ़ने पर प्रति व्यक्ति दो कंबल दिए जाएंगे. रैन बसेरे में ठहरने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना जरूरी होगा.

 

 

नूतन राजधानी और कंकड़बाग में सबसे अधिक रैन बसेरे

निगम ने सबसे अधिक रैन बसेरे नूतन राजधानी और कंकड़बाग अंचल में बनाए हैं. इन इलाकों में रिक्शाचालक, दिहाड़ी मजदूर और ठेला लगाने वालों की संख्या अधिक है, जो अक्सर रात में खुले में सोने को मजबूर हो जाते हैं. नूतन राजधानी में 416 बेड वाले 12 रैन बसेरे बनाए गए हैं. इनमें न्यू सचिवालय गेट नंबर 03, जीपीओ गोलंबर, चिरैयाटांड आरओबी, जगदेव पथ पुल के नीचे और माल रोड पर बनाए गए पांच जर्मन हैंगर प्रमुख हैं.

 

कंकड़बाग अंचल में 233 बेड वाले पांच जर्मन हैंगर और दो स्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं, जिसमें कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ से लेकर वैशाली गोलंबर तक के स्थान शामिल हैं.

 

महिलाओं के लिए तैयार है अलग रैन बसेरा

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर महिला रैन बसेरा भी संचालित किया जा रहा है. यह गांधी मैदान मौर्या होटल के सामने, बुद्धा स्मृति पार्क के पास फ्रेजर रोड और पटना सिटी नाला पर रैन बसेरे संचालित होंगे. यहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित है.

 

 

अंचलवार रैन बसेरा और बेड की संख्या

नूतन राजधानी अंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 5 अस्थायी – कुल बेड: 416

कंकड़बागअंचल: 5 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 0 अस्थायी – कुल बेड: 233

पाटलिपुत्र अंचल: 0 जर्मन हैंगर, 0 स्थायी, 1 अस्थायी – कुल बेड: 30

पटना सिटी अंचल: 0 जर्मन हैंगर, 0 स्थायी, 2 अस्थायी – कुल बेड: 60

अजीमाबाद अंचल: 2 जर्मन हैंगर, 2 स्थायी, 0 अस्थायी – कुल बेड: 214

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!