Patna

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोपी गिरफ्तार:गिरफ्तार

पटना.गया.बेलागंज थाना क्षेत्र के अमझर गांव से पुलिस ने पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बुधवार शाम करीब 6 बजे इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता पत्नी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि पति ने उसकी मौजूदगी और जीवित रहते हुए दूसरी महिला से विवाह कर लिया।

 

पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपी पति सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!