Patna

थावे मंदिर से चोरी सामान खोजने गई पुलिस, हाथ लगी छपरा मंदिर से चोरी की मूर्तियां 

Bihar SIT Action:पटना. बिहार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ गोपालगंज के थावे मंदिर में हुए चोरी मामले में सामान बरामद करने गई पुलिस को सोमवार को छपरा मंदिर से चोरी की गई राम-सीता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां बरामद हो गईं. गोपालगंज पुलिस की SIT ने थावे मंदिर चोरी मामले में फरार आरोपी शरीफ साईं के घर छापेमारी की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गड्ढा खोदकर छुपाई गई मूर्तियां

नगर थाने के अरार मोहल्ले में चल रही छापेमारी में पुलिस को राम-सीता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां मिलीं. ये मूर्तियां छपरा के मंदिर से चोरी कर लाई गई थीं, जिसे जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर उसमें छिपाकर रखा गया था और ऊपर से ईंट की सोलिंग की गई थी. पुलिस और मेटल डिटेक्टर की टीम ने एक-एक कमरे और घर के आसपास के घरों की तलाशी के बाद इसका पता लगाया. SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने फरार वांटेड शरीफ साईं के घर से चोरी की गई राम-सीता की बेशकीमती मूर्तियां, एक देसी कट्टा, एक मूर्ति का बायां हाथ टूटा हुआ, दोनों मूर्तियों पर जनेऊ पहने हुए चिन्ह, अष्टधातु के तीन पीस, मूर्ति खड़ा करने वाला स्टैंड, सिलाई मशीन और उसका फ्रेम, तीन चूल्हे, गैस सिलेंडर, हैंड कटर, ताला काटने वाली मशीन आदि बरामद की.

 

मां और पत्नी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने शरीफ साईं की पत्नी शब्बा खातुन और उसकी मां मदीना खातून को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि इनसे पूछताछ के बाद कई जानकारी मिली है. पुलिस को उम्मीद है कि इनकी गिरफ्तारी से मूर्तियों के चोरी के मामले में भी बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है और थावे मंदिर चोरी कांड का तार आगे बढ़ सकता है.मंदिर में चोरी किए गए आभूषणों की रिकवरी पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!