Samastipur

समस्तीपुर का मौसम:सुबह में छायेगा मध्यम कुहासा, ठंड में होगी वृद्धि,अलर्ट

समस्तीपुर का मौसम : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 10 से 14 दिसम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में मध्यम कुहासा छा सकता है. दिन में माैसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

 

पछिया हवा के कारण पूर्वानुमानित अवधि में ठंड में बढ़ाेत्तरी की संभावना है.पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!