Samastipur

समस्तीपुर:जहर से महिला की मौत, पुलिस ने चिता से शव निकाला बाहर

कल्याणपुर.थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 ध्रुवगामा गांव में शनिवार की अहले सुबह एक महिला द्वारा विषपान कर मौत को गले लगा ली। पुलिस की माने तो मृत महिला के पारिवारिक कलह होने के कारण विषपान कर आत्महत्या की चर्चा है। मृतका की मायके द्वारा दुरभाष पर कल्याणपुर थाना को सूचना मिली थी कि मेरी बेटी को हत्या कर ससुराल पक्ष वालों ने जीवन लीला समाप्त कर दी है। सूचना मिलते ही थाना के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा, एसआई सुमन कुमार ने दल बल के साथ मृतका के घर पहुंचकर जांच किया तो पता चला कि श्मशान घाट लेकर लोग गए हैं। जहां चिता पर रखे हुए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर समझौता चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान ध्रुवगामा पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड नंबर 10 रामानंद शर्मा के पुत्र गोविंद कुमार शर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज से 2016 में खुशबू कुमारी के साथ विवाह हुई थी। मृतका का नैहर खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर खराज गांव में है। मृत महिला को दो पुत्र हैं बताया गया है। घटना के कारण के संबंध में ग्रामीणों की माने तो सास से बाता बाती हुई थी उसी को लेकर विषपान कर घर में जाकर आत्महत्या की है। उस समय घर में कोई नहीं था पति मजदूरी करता है।

 

ग्रामीणों को लेकर शव के साथ श्मशान पहुंचे। पुलिस को जानकारी हुई श्मशान से पुलिस के देखते ही ग्रामीणों ने चिता पर सब छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया गया। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि मृतिका के माता-पिता पहुंचे आवेदन नहीं दिए। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!