समस्तीपुर का मौसम:पछुआ हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी,नए साल में नहीं मिलेगा राहत
समस्तीपुर.उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना है। अभी फिलहाल लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। अभी भी पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकलने से लोग परेशान दिखे। हालांकि मंगलवार को थोड़ी देर के धूप का दर्शन हुआ लेकिन फिर स्थिति जस के तस रहा। मंगलवार को अधिकतम 14.0 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। इस अवधि में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह सकता है।
मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-6 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। 1 जनवरी के आसपास पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। इसके कारण कनकनी में कमी अस सकती है। इस बीच सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 13.7 एवं 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 96.0 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 88.0 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.8 किमी प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पन 0.5 मिमी तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 0.0 घंटे प्रति दिन रिकार्ड किया गया।
उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान में गिरावट की स्थिति बने रहने की संभावना है। हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने तथा लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण ठंड का प्रभाव बना रहेगा। – डॉ. ए. सत्तार, नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
