Samastipur

“समस्तीपुर:हथियार का भय दिखा अपराधियों ने किराना दुकानदार से 6 लाख लूटे

समस्तीपुर।कल्याणपुर-केसरिया रोड मे कायस्थ टोली चौक के पास कुमार ट्रेडर्स किराना दुकान से देर शाम चार सशस्त्र अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट किया। दुकानदार के अनुसार, काले और नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार चार अपराधी दुकान के सामने पहुंचे और बाइक खड़ी कर सीधे काउंटर तक आ धमके। इसी दौरान एक अपराधी ने पिस्टल कनपटी पर सटा दी, जबकि दूसरे अपराधी ने गले में टंगा बैग और काउंटर में रखा करीब छह लाख रुपये नगद लूट लिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लूट के दौरान दुकान के कर्मी सुबोध कुमार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया एवं कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।

 

कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!