Samastipur

समस्तीपुर:चोरी का आरोपी 2 साल बाद गिरफ्तार: महाराष्ट्र में मजदूरी कर घर भेजता था रुपए

समस्तीपुर जिले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के एक फरार आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत कुमार (19) को उसके घर से पकड़ा गया। वह 2023 में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी के डर से महाराष्ट्र भाग गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी गंगा प्रसाद शाह के पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। प्रशांत पर 2023 में जितवारपुर स्थित एक बंद घर में चोरी करने का आरोप है।

 

आरोपी ने कहा- मुझे लगा मामला शांत हो गया है, इसलिए लौटा

 

चोरी की घटना के बाद प्रशांत गिरफ्तारी से बचने के लिए महाराष्ट्र चला गया था, जहां वह मजदूरी कर रहा था। उसे लगा कि मामला शांत हो गया है, जिसके बाद वह लगभग एक महीने पहले अपने घर लौटा था।

 

 

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार किया गया चोरी का आरोपी।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 2023 में शाहिद आलम द्वारा एक बंद घर में चोरी को लेकर थाना में मामला (545/23) दर्ज कराया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी प्रशांत कुमार अपने घर पर है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!