Samastipur

समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव,20 मिनट फास्ट किया गया

समस्तीपुर.रेल प्रशासन द्वारा जारी नई समय-सारणी में समस्तीपुर–सहरसा रेलखंड की कई पैसेंजर ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ गाड़ियों को फास्ट किया गया है, जबकि कुछ के समय में मामूली देरी की गई है। गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर को 20 मिनट फास्ट किया गया है। यह ट्रेन अब समस्तीपुर से 12:45 बजे प्रस्थान कर 19:15 की जगह 18:55 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में 63347 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर को 5 मिनट फास्ट किया गया है। यह ट्रेन अब 22:15 की जगह 22:20 बजे सहरसा से खुलेगी और पूर्ववत समय सुबह 03:05 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गाड़ी संख्या 63345 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर की समय-सारणी में बदलाव कर इसे यात्री अनुकूल बनाया गया है, हालांकि इसका कुल यात्रा समय यथावत रहेगा। यह ट्रेन अब सहरसा से सुबह 03:40 की जगह 04:15 बजे खुलेगी, 05:53 बजे खगड़िया रुकते हुए 09:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में 63346 सहरसा पैसेंजर को 20 मिनट फास्ट किया है।

 

 

अब यह ट्रेन खगड़िया 19:18/ 19:23 की जगह 19:30/19:35 बजे पहुंचेगी और 22:10 की जगह 21:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह, 63349 सहरसा–समस्तीपुर पैसेंजर को 5 मिनट फास्ट किया गया है। यह ट्रेन अब 15:55 की जगह 16:05 बजे सहरसा से खुलेगी और 20:40 की जगह 20:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!