DalsinghsaraiSamastipur

समस्तीपुर:निजी अस्पताल में जज्जा-बच्चा की माैत,लोगो में आक्रोश

समस्तीपुर . जिले में अवैध नर्सिंग होम व अस्पताल की भरमार है. स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नकाम साबित हो रहा है. नतीजा है कि आये दिनों इन नर्सिंग होम व अस्पतालों में मरीजों की जान जा रही है. बुधवार को मोहनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जज्जा व बच्चा दोनों की मौत हो गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने अस्पताल आक्रोश का इजहार करते हुये हंगामा किया. मृतका वारिसनगर के हांसोपुर की प्रीति कुमारी बतायी जाती है. परिजनों ने बताया कि प्रसव के लिये निजी अस्पताल में लाया गया था,

 

जहां पहले बच्चा की मौत हो गयी, उसके बाद जज्जा की मौत हो गयी. अस्पताल में डॉक्टर तक नहीं है. लाेगों को बहलाकर ले आया जाता है, सही इलाज नहीं होने के कारण प्रसूता व उसके बच्चे की मौत हुई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!