Samastipur

समस्तीपुर:दूध टैंकर ने ऑटो को मारी टक्कर:10 मीटर दूर जाकर पलटा ऑटो,घायल

समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर मोहनपुर चौक के पास सोमवार को दूध वाले टैंकर ने एक यात्री ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के बाद कुछ देर के लिए समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर जाम लग गया। उधर, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो और दूध वाले वैन को जब्त कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई। घायल ऑटो ड्राइवर की पहचान 30 साल के पवन कुमार के रूप में हुई है, जो मोहनपुर का रहने वाला है।

 

घायल ड्राइवर बोला- सवारी लेने स्टेशन जा रहा था

 

दूध वाले टैंकर की टक्कर के बाद घायल ऑटो ड्राइवर ने बातचीत में बताया कि मैं सवारी लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान मोहनपुर चौक के पास पीछे से आए टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया।वहीं, दूध वाला टैंकर सुधा दूध फैक्ट्री से दूध लेकर समस्तीपुर शहर की ओर जा रहा था। संयोग था कि टक्कर के वक्त ऑटो में कोई सवारी नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

टक्कर के बाद टैंकर का ड्राइवर हुआ फरार

 

सड़क पर जा रहे ऑटो को टक्कर मारने के बाद दूध वाले टैंकर का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो ड्राइवर को बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई।

 

स्थानीय लोग बोले- ऑटो ड्राइवर की गलती से हुआ हादसा

 

मौके पर मौजूद कुछ लोगों के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर की गलती की वजह से ये टक्कर हुई। ऑटो ड्राइवर बिना पीछे देखे अपनी दाहिने ओर आ गया और सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। टक्कर के बाद ऑटो करीब 10 मीटर दूर जाकर पलट गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दूध वाले टैंकर की स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही होगी।घटना को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बतलाया कि सड़क हादसे के बाद दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। जख्मी ऑटो चालक का उपचार चल रहा है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!