समस्तीपुर:दूध लदे टैंकर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:साइकिल से दूध लेने जा रहे थे
समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल वार्ड एक मोहल्ला में दूध टैंकर की ठोकर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के रामदहिन राय 62 के रूप में की गई है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह सदर अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बतलाया कि रामदहिन राय साइकिल से दूध लेकर बुधवार देर शाम हलई चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूध लेने के लिए गांव में आ रही टैंकर ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
देर रात पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को जब्त कर बुधवार रात करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि प्रशासनिक आदेश नहीं मिलने के कारण रात में पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बतलाया कि दूध वहां की ठोकर से दूध लेकर जा रहे हैं किस की मौत हुई है। शव कुछ जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी की दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
